ads banner
ads banner
क्रिकेट न्यूज़क्रिकेट परिणामU-19 Women’s T20 World Cup 2023: धमाकेदार जीत से भारत की शुरुआत

U-19 Women’s T20 World Cup 2023: धमाकेदार जीत से भारत की शुरुआत

क्रिकेट न्यूज़: U-19 Women’s T20 World Cup 2023: धमाकेदार जीत से भारत की शुरुआत

शनिवार को खेले गए पहले महिला अंडर-19 टी-20 विश्व कप में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हरा दिया।

यह भी पढ़ें– Odisha woman cricketer death: महिला क्रिकेटर जंगल में मृत पाई गई

ICC द्वारा आयोजित पहला U19 महिला विश्व कप 2023

U-19 Women’s T20 World Cup: ICC द्वारा आयोजित पहला U19 महिला विश्व कप 2023 का आयोजन 14 जनवरी से शुरू हो गया।

सभी मैच बेनोनी और पोटचेफस्ट्रूम में चार वीनस में कुल 41 मैच खेले जाएंगे, इस लीग में 16 टीमें प्रतिष्ठित खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी और आखिर में जीतनी वाली टीम पहली U-19 Women’s T20 World Cup 2023 की विजेता बनेगी।

यह भी पढ़ें– Odisha woman cricketer death: महिला क्रिकेटर जंगल में मृत पाई गई

शैफाली वर्मा और श्वेता सहरावत की दमदार बल्लेबाजी

शनिवार को खेले गए पहले महिला अंडर-19 टी-20 विश्व कप में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हरा दिया, जिसमें सलामी बल्लेबाज श्वेता सहरावत ने कप्तान शैफाली वर्मा के 16 गेंद में 45 रन बनाने के बाद नाबाद 92 रन बनाए।

दूसरी पारी में 167 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, भारत की ओर से शैफाली और सहरावत की सलामी जोड़ी के साथ केवल सात ओवरों में टीम के लिए 77 रनों का योगदान दिया।

बल्लेबाजी के दौरान शैफाली ने शुरू से ही गेंदबाजों पर हमला किया, और सहरावत ने भी अपनी 57 गेंदों की पारी में उच्च स्ट्राइक रेट बनाए रखा, जिसमें 20 चौके शामिल थे।

यह भी पढ़ें– Odisha woman cricketer death: महिला क्रिकेटर जंगल में मृत पाई गई

गेंदबाजी में भी भारत का शानदार प्रदर्शन

पहली पारी मे दक्षिण अफ्रीका ने तेज शुरुआत की, यहां सिमोन लौरेन्स (44 गेंदों में 61 रन) और एलांद्री जानसे वैन रेंसबर्ग (13 गेंदों पर 23 रन) ने मिलकर केवल चार ओवरों में 56 रन जोड़े।

बायें हाथ की स्पिनर सोनम यादव ने भारत को पहली सफलता दिलाई जब उन्होंने रेंसबर्ग को अनुभवी भारतीय खिलाड़ी ऋचा घोष के हाथों कैच कराया।

शैफाली वर्मा ने भी दो विकेट चटकाए और चार ओवर में 31 रन दिए।

यह भी पढ़ें– Odisha woman cricketer death: महिला क्रिकेटर जंगल में मृत पाई गई

U-19 Women’s T20 World Cup 2023 की पूरी जानकारी

  • ग्रुप चरण में, 16 टीमों को चार के समूहों में बांटा गया है।
  • सभी टीम ग्रुप स्टेज में तीन मैच खेलेगी – और अपने ही ग्रुप की प्रत्येक टीम के साथ एक मैच खेलेगी।।
  •  आखिर में सुपर सिक्स ग्रुप से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।
  • सेमीफाइनल के विजेता फिर 29 जनवरी को फाइनल में भिड़ेंगे।

यह भी पढ़ें– Odisha woman cricketer death: महिला क्रिकेटर जंगल में मृत पाई गई

U-19 Women’s T20 World Cup 2023 के सभी ग्रुप
  • ग्रुप ए: ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, श्रीलंका, यूएसए
  • ग्रुप बी: इंग्लैंड, पाकिस्तान, रवांडा, जिम्बाब्वे
  • ग्रुप सी: इंडोनेशिया, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, वेस्ट इंडीज
  • ग्रुप डी: में भारत के साथ स्कॉटलैंड, दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात को रखा गया है।

यह भी पढ़ें– Odisha woman cricketer death: महिला क्रिकेटर जंगल में मृत पाई गई

Dheeraj Roy
Dheeraj Royhttps://crickethighlightnews.com/
क्रिकेट एक नया मोड़ वाला पुराना खेल है। नियम सरल हैं, लेकिन खेल में महारत हासिल करने में जीवन भर लग सकता है। क्रिकेट 1200 के आसपास रहा है और आज भी लोकप्रिय है।

क्रिकेट हिंदी लेख

नवीनतम क्रिकेट न्यूज़