ads banner
ads banner
क्रिकेट न्यूज़क्रिकेट खबरमहिला क्रिकेट समाचारWomen's IPL: कब होगा महिला आईपीएल? खेलेंगे कितने विदेशी खिलाड़ी? जानिए सबकुछ

Women’s IPL: कब होगा महिला आईपीएल? खेलेंगे कितने विदेशी खिलाड़ी? जानिए सबकुछ

क्रिकेट न्यूज़: Women’s IPL: कब होगा महिला आईपीएल? खेलेंगे कितने विदेशी खिलाड़ी? जानिए सबकुछ

Women’s IPL: पिछले कई दिनों से महिला आईपीएल को लेकर खबरे सामने आ रही है, इस बीच एक नए उपडेट के साथ यह पता चला है कि महिला आईपीएल कब होगा? (Women’s IPL Date)

Women’s IPL में कितने देश खेलेंगे?

न्यूज़ एजेंसी PTI के अनुसार अगले साल मार्च से होगी, हालांकि यह आधिकारिक ऐलान नहीं है। लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक महिला IPL के शुरुआती सीजन में 5 टीमें खेल सकती है।

बताया जा रहा है कि पुरूष IPL से पहले महिला आईपीएल के आयोजन करवाया जा सकता है।

Women’s IPL: कितने विदेशी खिलाड़ी होंगे?

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार Women’s IPL में 20 लीग राउंड होंगे। जिसमें सभी टीमें एक दूसरे के खिलाफ दो बार खेलेगी।

पॉइंट टेबल में टॉप स्कोरर टीम डायरेक्ट फाइनल में एंट्री करेगी। वहीं, टॉप दो और तीन टीमें एलिमिनेटर खेलकर फाइनल का टिकट कटाएगी।

अगर टीम में विदेशी खिलाड़ी के शामिल होने की बात करें तो प्लेइंग 11 में अधिकतम 5 विदेशी खिलाड़ियों को ही शामिल किया जा सकता है।

इसके अलावा किसी भी फ्रेंचाइजी टीम में भी 5 विदेशी खिलाड़ियों से ज्यादा शामिल नहीं किया का सकता है। हालांकि इस नियम में बदलाव भी हो सकता है।

वहीं, Women’s IPL में फ्रैंचाइजी टीम की बात करे तो हर एक जोन से दो शहरों को शॉर्टलिस्ट किया जा सकता है।

कौन सा शहर करेगा महिला आईपीएल की मेजबानी?

जो शहर इस वक्त पुरुष IPL की मेजबानी कर रहे है वह महिला आइपीएल की मेजबानी भी कर सकते है। जैसे कि कोलकाता, चेन्नई, मुंबई, अहमदाबाद और बेंगलुरु।

हालांकि Women’s IPL पर अंतिम फैसला IPL गवर्निंग काउंसिल और BCCI के पदाधिकारी ही लेंगे।

गौरतलब है कि महिला आईपीएल की मांग बीतें कई सालों से चल रही थी, ऑस्ट्रेलिया में 2016 से ही महिला बिग बैश लीग खेला जा रहा है। वहीं पाकिस्तान ने भी महिला लीग की घोषणा अगले साल के लिए की है।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2022: अब Covid-19 पॉजिटिव खिलाड़ी भी खेल सकेगा मैच

Ankit Singh
Ankit Singhhttps://crickethighlightnews.com/
मैं एक क्रिकेट समाचार रिपोर्टर और लेखक हूं। मुझे क्रिकेट के बारे में लिखना और दुनिया के साथ अपना ज्ञान साझा करना अच्छा लगता है।

क्रिकेट हिंदी लेख

नवीनतम क्रिकेट न्यूज़