ads banner
ads banner
क्रिकेट न्यूज़क्रिकेट खबरपुरुष क्रिकेट समाचारICC T20 WC 2022: क्या रोहित शर्मा दोहराएंगे धोनी की कहानी?

ICC T20 WC 2022: क्या रोहित शर्मा दोहराएंगे धोनी की कहानी?

क्रिकेट न्यूज़: ICC T20 WC 2022: क्या रोहित शर्मा दोहराएंगे धोनी की कहानी?

ICC T20 WC 2022: 45 मैचों की अगुवाई वाली एक्शन पैक्ड थ्रिलर 16 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है, जहां 16 टीमें ऑस्ट्रेलिया में आठवां ICC पुरुष टी 20 विश्व कप (ICC T20 WC 2022) खिताब जीतने के लिए लड़ेंगी।

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में भारत ने 2007 में खिताब अपने नाम किया था, लेकिन तब से यह एक लंबा इंतजार है। यहां सवाल उठता है: क्या रोहित शर्मा दोहराएंगे महेंद्र सिंह धोनी की कहानी या इस बार कोई नया चैंपियन सामने आएगा?

सभी टीमों के बेहतरीन बल्लेबाज, गेंदबाज और फील्डर बीते कई महीनों से प्रैक्टिस कर रहे है, वहीं दुनिया भर के क्रिकेट फैंस अपने टीम को ICC T20 WC 2022 की ट्रॉफी जीतते हुए देखना चाहते है।

ICC T20 WC 2022: कैसी है पिचें?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, ब्रिस्बेन, मेलबर्न, एडिलेड और पर्थ में पेसी पिचें हैं, जबकि सिडनी और होबार्ट स्पिनरों के लिए मददगार साबित हो सकते हैं।

तो क्या इस स्थिति के कारण बाउंडरी जानें वाली गेंद पर कोई प्रभाव पड़ेगा? तो तो बल्लेबाजों को पिच पर ही समझ आएगा, खैर यह भी देखना दिलचस्प होगा कि गेंदबाज इस पिच पर दबाव से कैसे निपटते है।

अगर सभी टीमों के आकलन की बात की जाए तो बाबर आजम (Babar Azam) की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम निश्चित रूप से उभरती हुई नजर आती है, वहीं टीम इंडिया ने अपने मेन खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) के फॉर्म को वापस प्राप्त कर लिया है।

बुमराह की कमी खेलेगी

हालांकि, बुमराह का टीम में न होना मेन इन ब्लू को प्रभावित कर सकता है। हालांकि उनकी जगह शमी को शामिल किया गया है।

गेंदबाजी डिपार्टमेंट चहल, भुवनेश्वर, अर्शदीप और पंड्या का प्रदर्शन बढ़िया है लेकिन फिर भी टीम इंडिया को बुमराह की कमी खल सकती है।

वहीं अगर बैटिंग डिपार्टमेंट की बात करे तो सूर्यकुमार यादव एक्स फैक्टर बल्लेबाज है, सभी की निगाहें उनपर टिकी होगी। वहीं, राहुल, रोहित, कोहली, पंड्या और दिनेश कार्तिक जैसे अनुभवी बल्लेबाज ICC T20 WC 2022 में अपना काम बखूबी जानते है।

ICC T20 WC 2022 में अन्य टीमों से तुलना की जाए तो भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान जैसी टीमों से करने पर टीम अभी के लिए काफी संतुलित दिखती है।

ऐसे में भारत के सभी फैन्स को इस बार रोहित शर्मा से काफी उम्मीदें है, फैंस यही चाहते है कि रोहित महेंद्र सिंह धोनी की कहानी फिर से दोहराए।

ये भी पढ़ें: PCB की धमकी, भारत एशिया कप नहीं खेलगा तो पाकिस्तान वनडे WC से हटेगा

Ankit Singh
Ankit Singhhttps://crickethighlightnews.com/
मैं एक क्रिकेट समाचार रिपोर्टर और लेखक हूं। मुझे क्रिकेट के बारे में लिखना और दुनिया के साथ अपना ज्ञान साझा करना अच्छा लगता है।

क्रिकेट हिंदी लेख

नवीनतम क्रिकेट न्यूज़